फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की धमकी से बुजुर्ग को हार्ट अटैक, मौत

Mon, 23 Jan 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
निबकौनी मोहल्ले में लड़के की तलाश में पहुंची डायल 100 की टीम ने उसके बुजुर्ग पिता से जमकर अभद्रता की। लड़के के न मिलने पर पुलिसवालों ने उसे काउंटर करने की धमकी दी। जिसके बाद उसे दिल का दौरा पड़ गया। घरवाले उसे बगल के अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों तथा मोहल्ले के लोगों ने देर रात तक कोतवाली तथा वीर विनय चौराहे पर शव रखकर हंगामा किया। बाद में एएसपी के समझाने पर लोग शांत हुए। मृतक के बेटे ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।  

नगर के मोहल्ला निबकौनी निवासी चांदबाबू ने बताया कि रविवार रात उनके भाई का एक व्यक्ति से विवाद हो गया। किसी ने मामले की सूचना डायल-100 को दे दी। चांदबाबू ने बताया कि थोड़ी ही देर में उनके घर दो डायल-100 गाड़ी से आठ पुलिस कर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने हमारे पिता गुलाम हुसैन से उनके भाई के बारे में पूछा। गुलाम हुसैन ने कहाकि न तो उनका बेटा घर पर है और न ही उन्हें उसकी जानकारी है। इसी बात से नाराज पुलिस कर्मी गुलाम हुसैन से अभद्रता करने लगे। कुछ देर बाद उनको जबरन गाड़ी में बैठाने लगे।

उन्होंने विरोध किया तो पुलिस वालों ने काउंटर करने की धमकी देने लगे। इसी बीच गुलाम हुसैन को दिल का दौरा पड़ गया। दिल का दौरा पड़ते ही पुलिस कर्मी मौके से फरार हो गए। परिजन गुलाम हुसैन को इलाज के लिए नगर के नर्सिंग होम में ले गए।

जांच के बाद डाक्टर ने गुलाम हुसैन को मृत घोषित कर दिया। गुलाम हुसैन की मौत होते ही परिजन तथा मोहल्ले के लोग भड़क गए। लोग शव लेकर कोतवाली पहुंच गए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।

कोतवाली में हीलाहवाली होने के बाद लोग मृतक का शव वीर विनय चौराहे पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंचे एएसपी एसके राय तथा सीओ सिटी नीतेश सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया और शव लेकर जिला अस्पताल चले गए।

जिला अस्पताल में भी शव को सुपुर्द करने के लिए माथा पच्ची होती रही। पुलिस वालों का कहना था कि परिजन शव को अस्पताल में दाखिल करें जबकि परिजन यह कह रहे थे कि कोतवाली पहुंचने के बाद मामला पुलिस का है। थक हारकर पुलिस वालों ने शव दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें