फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को पटक कर मार डाला

Mon, 23 Jan 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में दंपति के बीच चल रहे मनमुटाव से तनाव में आई महिला ने अपनी गोद को खुद ही उजाड़ लिया। महिला ने अपनी चार माह की बच्ची को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला। सनसनीखेज वारदात से मोहल्ले के लोग स्तब्ध हो गए। इस मसले पर बैठी पंचायत में कोई निर्णय होने के बाद बच्ची के शव को सुपुर्द-ए खाक किया जाएगा।
विज्ञापन

नहटौर के एक मोहल्ले में श्रमिक का परिवार रहता है। वह दिल्ली में रहकर शादी और विवाह में काम करता है। 
उसकी शादी चार वर्ष पहले नूरपुर क्षेत्र की एक महिला से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा है। परिवार में एक तीन वर्ष का बेटा और चार माह की बेटी है। बेटी के जन्म होने के बाद ही महिला ससुराल छोड़कर अपने मायके चली गई थी। बच्ची को   उसने अपने ससुराल में ही छोड़ दिया था। बच्ची का पालन पोषण उसके दादा-दादी करते थे। युवक पांच दिन पूर्व ही दिल्ली से घर आया था।  युवक के घर आने पर ही मायके वाले महिला को ससुराल छोड़कर आए  थे। घर आते ही पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिला ने गुस्से में आकर घर में ही अपनी चार माह की बच्ची की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं महिला ने बच्ची को पटक-पटककर जान से मार दिया। इस घटना की सूचना महिला के मायके वालों को दी गई। सूचना मिलते ही महिला के मायके वाले ससुराल पहुंच गए। ससुराल के लोग महिला को अपने घर में रखने को तैयार नहीं हैं। दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही है। बताया जाता है कि महिला पहले से ही अवसाद में है। पूर्व में विवाद होने पर महिला ने ससुरालियों को जहर देकर मारने का भी प्रयास भी किया था। पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें