फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने साथी के साथ पत्नी से किया गैंगरेप

Thu, 22 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके में रह रही पत्नी के साथ पति व उसके एक साथी ने गैंगरेप किया। इसके बाद उसकी अश्लील क्लिप बना ली। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन


अब कोर्ट के आदेश पर पीड़िता ने गुुरुवार को कोतवाली करनैलगंज में पति व उसके साथी के खिलाफ गैंगरेप व चार अन्य लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कोतवाली करनैलगंज में गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा है कि उसकी शादी गांव के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद उसका गौना हुआ।
विज्ञापन


जिसमें उसके पिता ने दान-दहेज भी दिया था। मगर ससुराल वाले दहेज में कार व सोने की चेन की मांग करने लगे। इसके लिए उसे प्रताड़ित करते थे। दो वर्ष पूर्व उसे घर से भी निकाल दिया। तभी से वह मायके में रह रही है।

महिला का आरोप है कि बीते 30 सितंबर को वह घर में अकेली थी, तभी उसका पति साजिद अपने एक साथी के साथ आ गया और तमंचा दिखाकर उसका मुंह बांध दिया। इसके बाद साजिद ने साथी संग मिलकर गैंगरेप किया।

इस दौरान दौरान पति ने उसकी मोबाइल से अश्लील फुटेज बनाई। उसने किसी तरह से शोर मचाया तो दोनों वहां से भाग निकले। इस मामले की शिकायत करने वह पति के घर गई तो ससुराल वालों ने उसे जमकर पीटा।

इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने वह कोतवाली करनैलगंज पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने अदालत के आदेश पर पति साजिद व उसके साथी के खिलाफ गैंगरेप व ससुराल के महमूद, नसीमा, मीना, सहाना के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें