मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात इटरौर गांव के पास बोलेरो व ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जाता है कि बलरामपुर जिले के फन्नहवा रेहरा बाजार निवासी शिवशंकर (55), अमूर्ता देवी (65), रामरंग (95) व चालक पारस (35) के साथ देर रात बोलेरो से वजीरगंज के चंदा गांव स्थित हवेली साहब बंदगी आश्रम से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में झिलाही-वजीरगंज मार्ग पर इटरौर गांव के पास सामने से आ रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने सभी लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मनकापुर के कोतवाल अभय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।