फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मंडलीय डाक निरीक्षक का सीबीआई कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
उप मंडलीय डाक निरीक्षक का सीबीआई कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन



गोंडा। उप मंडलीय डाक निरीक्षक के नाम पर छह हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए डाक सर्वेक्षक को सीबीआई ने शनिवार को सीबीआई कोर्ट लखनऊ में पेश कर जेल भेजा था।


इसके साथ ही उप मंडलीय डाक निरीक्षक की तलाश में सीबीआई टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी। इसी बीच आरोपी डाक निरीक्षक ने भी लखनऊ में सीबीआई की कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन



जहां से उसे भी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। अब सीबीआई टीम भ्रष्टाचार के इस मामले में लिप्त अन्य लोगों की धरपकड़ की तैयारी में है।


बता दें कि बड़गांव डाकघर में तैनात डाक सेवक शिवसरन ने सीबीआई के लखनऊ कार्यालय में उप मंडलीय निरीक्षक सदर आनंद कुमार के खिलाफ चार्जशीट सीन करने के लिए दस हजार रुपये की घूस मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।


इसके बाद सीबीआई ने डाक निरीक्षक को पकड़ने का जाल बिछाया और प्लान के मुताबिक सीबीआई की सात सदस्सीय टीम तीन दिन पहले गोंडा पहुंची। टीम ने वेट एंड वाच के फार्मूले पर काम शुरू किया।


सीबीआई टीम ने उप मंडलीय डाक निरीक्षक सदर के नाम पर छह हजार रुपये घूस लेते हुए 16 नवंबर को उप मंडलीय कार्यालय सदर के समीप डाक सर्वेक्षक केके मिश्र को पकड़ा था और डाक निरीक्षक की तलाश में परसपुर व बरौली में छापेमारी की।


डाक निरीक्षक के हाथ नहीं लगने पर सीबीआई टीम डाक सर्वेक्षक को लेकर बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के जोगिया भरवलिया गांव में डाक निरीक्षक के पैतृक घर व बस्ती शहर के घर में भी छापेमारी की। मगर निरीक्षक को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।


इसके बाद टीम डाक सर्वेक्षक केके मिश्र को लेकर लखनऊ रवाना हो गई थी। सीबीआई ने शनिवार को आरोपी डाक सर्वेक्षक केके मिश्र को सीबीआई कोर्ट लखनऊ में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन



इसी बीच आरोपी उप मंडलीय डाक निरीक्षक आनंद कुमार ने भी सीबीआई कोर्ट लखनऊ में सरेंडर कर दिया। उसे भी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। अब सीबीआई टीम भ्रष्टाचार के इस मामले में लिप्त अन्य लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें