फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए नव विवाहिता की जान ली, मायके वालों ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, केस दर्ज
विज्ञापन


गोंडा। एक नवविवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मार डाला। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मामला कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम सकरौरा ग्रामीण के मजरा सम्मय टेपरा का है। यहां के निवासी अजय कुमार की पत्नी रजवंता (22) की सोमवार दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि रजवंता की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व हुई थी और उसका गौना 3 साल बाद हुआ था।
विज्ञापन


नवविवाहिता की मौत फांसी लगाने से होना बताई जा रही है। मगर मौके पर पहुंचे नवविवाहिता के मायके वालों ने कोतवाली करनैलगंज में तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि सूचना पर जब वे अपनी बेटी के ससुराल में पहुंचे तो उनकी बेटी का शव जमीन पर नीचे पड़ा हुआ था।

ससुराली जनों पर दहेज के लिए मार पीट कर मार डालने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता मगन बिहारी निवासी ग्राम गौरिया थाना कटरा बाजार ने कोतवाली करनैलगंज में तहरीर दी है कि उसकी बेटी रजवंता को दहेज के लिए मार पीट कर मार डाला गया है।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने महिला के ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें