मंसूरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह आठ बजे पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर शव की शनाख्त कराई। आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान 35 वर्षीय नितिन पुत्र मुकेश निवासी गांव दूधाहेड़ी के रुप में की। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे तथा बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि परिजनों के अनुसार नितिन शराब पीने का आदी था। शराब पीने से युवक की मौत हुई है। परिजनों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया है।