फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सांप के काटने से महिला की मौत

गोंडा। खेत मे काम करने गई महिला को शनिवार के दोपहर सांप ने काट लिया। इलाज कराने के लिए परिवारीजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तब तक महिला की मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया कला के माजरा हरिजन टोला के रहने वाले राम नेवास पुत्र सीता राम की पत्नी चंद्रावती (32) शनिवार को खेत में काम करने गई थी इसी बीच जहरीले सांप ने उसको डस लिया।
विज्ञापन


चंद्रावती को चक्कर आने लगा तब वह अपने घर पहुंच कर परिवारीजनों को सांप के डसने की बात बताई। परिजन आनन फानन में उसको सीएचसी ले जाने की तैयारी करने लगे। तब तक चंद्रावती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जिससे घर में कोहराम मच गया। मृतका के पति राम नेवास के मुताबिक गांव वालों की मदद से उसकी पत्नी का दाह संस्कार कर दिया गया है। मृतका अपने पीछे एक बेटा अनुज चार साल व दुधमुंही बेटी दस माह की छोड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें