फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर झाड़ी में फेंका युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवक हत्या कर झाड़ी में फेंका शव

दुबहा बाजार (गोंडा )। ससुराल से वापस लौटते समय एक युवक की हत्या कर शव को आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामापुर के पास सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया गया।

शुक्रवार की सुबह लोगों ने झाड़ी में शव पड़ा देखा तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या के बाद बदमाशों ने शव को झाड़ी में फेंक दिया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना खरगूपुर क्षेत्र के पठानाजोत गांव का रहने वालाब 21 वर्षीय निरहू चौहान पुत्र जीवनलाल चौहान गुरुवार को थाना कटरा बाजार क्षेत्र के तिलका चांदी गांव में अपने ससुराल साइकिल से गया था।

वहां से वह देर रात वापस घर लौट रहा था, रास्ते में आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामापुर के पास बदमाशों ने उसकी हत्या करके शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया।

शुक्रवार की सुबह गांव वालों ने झाड़ी में शव पड़ा देखा तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या के बाद शव को झाड़ी में फेंक दिया गया। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, शव से कुछ दूरी पर युवक की साइकिल भी पाई गई है।
विज्ञापन


गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कौड़िया जितेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें