छुट्टी नहीं मिली तो दूल्हे ने वीडियो कॉलिंग से किया निकाह
गोंडा। सऊदी अरब में नौकरी करने वाला युवक अवकाश न मिलने के कारण मंगलवार को अपनी शादी पर नहीं आ सका। जिसके बाद उसके परिवारीजनों ने लड़की वालों से बात करके मंगलवार को तय डेट पर उसका निकाह वीडियो कॉलिंग के जरिए कराया गया।
शाम को विवाह संपन्न होने के बाद देर शाम को लड़के के परिजनों ने दुल्हन को विदा कराकर ले गए।
करनैलगंज ग्रामीण निवासी रमजान पुत्र लियाकत सऊदी अरब में नौकरी करता है। रमजान का निकाह शहर के राधाकुंड निवासी अलीम की पुत्री अकबरी के साथ मंगलवार को होना तय हुआ था।
दूल्हे ने निकाह का हवाला देकर अपने मालिक से अवकाश की मांग की पर मालिक ने अवकाश नहीं दिया। इस कारण दोनों पक्षों के लिए परेशान हो गए।
लेकिन दोनों के परिवारीजनों ने इसका तोड़ निकाला और तय समय पर बारात लेकर गोंडा के एक मैरिज हॉल में पहुंचे।
यहां सभी बारातियों का जोरदार स्वागत हुआ और दोनों तरफ से तय हुआ कि निकाह में कबूलनामा वीडियो कॉलिंग के जरिए किया जा सकता है।
दुल्हे को वीडियों कॉलिंग कराई गई और काजी ने वीडियो कालिंग के जरिए निकाह पढ़ाया। इसके बाद देर शाम को दुल्हन विदा करा कर पूरी बारात करनैलगंज वापस हो गई।