फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी,दो की मौत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली गिरने से दो की मौत, एक गंभीर

गोंडा। बारिश के दौरान बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर दो बच्चों की मौत हो गई। एक युवक गंभीररूप से झुलस गया है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

बच्चों की मौत से दोनों घरों में कोहराम मच गया है। इस बारिश से जहां गेहूं व अन्य फसलों को फायदा हुआ है वहीं तैयार सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही बूंदा बांदा शुरू थी। जिले में अलग अलग समय पर रुक रुककर हुई बारिश हुई। खरगूपुर थाना क्षेत्र के गांव गौनरिया में बारिश के दौरान दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दिलीप कुमार (8 वर्ष) पुत्र पवन कुमार की झुलसकर मौत हो गई।

दिलीप घर के पास नीम के पेड़ के नीचे खेल रहा था तभी अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। मृत बालक तीन भाइयों में से बड़े भाई से छोटा था। इसी तरह कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झौनहा कटुआनाला निवासी रोशनी (14 वर्ष) पुत्री अयोध्या प्रसाद की सुबह साढे़ दस बजे आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

वह खेत से पशुओं का चारा लेकर घर लौट रही थी तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। परिवारीजनों में कोहराम मच गया घटना की सूचना पाते ही ग्राम प्रधान प्रति निधि प्रमोद कुमार यादव घटना की सूचना थाने की पुलिस को दी।

इस पर कौड़िया थाने के एसआई अजय कुमार गुप्ता ने पहुंच कर जानकारी ली। इसी तरह से विकास खंड मुजेहना के ग्राम माधवगंज निवासी आदित्य राम वर्मा (35 वर्ष) आकाशीय बिजली गिरने से झुलस कर घायल हो गया।

वह गांव के निकट शाम को चार बजे गोंडा-उतरौला रोड पर अपने चाय की दुकान पर था इसी वक्त आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आकर झुलस कर घायल हो गया। पास के अस्पताल में उसका इलाज कर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

इस मामले में एसडीएम सदर वीपी पांडेय ने बताया कि आकाशीय बिजली से हुए क्षति का आंकलन रिपोर्ट लेखपालों से तलब की गई है। हादसे में पीड़ित परिवार को शासकीय सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं बारिश से किसी फसल को फायदा तो कियी फसल को नुकसान हुआ है। सरसों की फसलों को छोड़कर अन्य रबी की फसलों को फायदा हुआ है। सब्जी की फसल को भी लाभ हुआ है। लेकिन निचले इलाके में गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें