फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की चेन नहीं मिली तो विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोने की चेन नहीं मिली तो विवाहिता को मार डाला

गोंडा। कलवारी गांव के मजरे चुंटियापुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने देर रात 22 वर्षीया विवाहिता को मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विवाहिता के पिता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के मगुरही गांव के मजरे टेपरा निवासी मुंशी लाल गोस्वामी ने थाने में दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी 22 वर्षीया बेटी हीरा देवी का विवाह मई 2015 में इसी थाना क्षेत्र के कलवारी गांव के मजरे चुंटियापुर निवासी भगौती प्रसाद के बेटे कृष्ण कुमार के साथ की थी।
विज्ञापन


इसके बाद दिसम्बर 2017 में गौना दिया था। गौने के कुुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज मे सोने की चेन की मांग करने लगे। मुंशी लाल ने बताया कि दहेज में सोने की चेन की मांग पूरी न कर पाने के कारण ससुराल वाले उसकी बेटी को आए दिन मारते पीटते थे।

मुंशी लाल ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी बेटी को गुरूवार की रात मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मुंशीलाल ने थाना कटरा बाजार में पति कृष्ण कुमार, ससुर भगौती प्रसाद व सास सुमिरता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें