फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की ठोकर किसान की मौत मामले में गांव के ही वाहन चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज(गोंडा)। शनिवार की देरशाम कार की टक्कर से 58 वर्षीय किसान की मौत मामले में पुलिस ने चालक पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से गाड़ी चलाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कौचिहा ग्राम में खेत से वापस साइकिल से आ रहे किसान तरुन तिवारी को गांव के ही एक व्यक्ति ने मारुति से गांव से कुछ दूर पर कुचल दिया था। जिससे घायल को परिजन अस्पताल लेकर गए थे। डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के लड़के अखिलेश तिवारी का आरोप है कि गांव के ही चंद्र भूषण तिवारी लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए आ रहे थे। जिन्होंने उनके पिता को ठोकर मार दिया। वह कुछ दूर तक घसीटते हुए चले गए। सड़क पर पीछे से आ रहे गांव के लवकुश तिवारी ने शोर मचाया तो आरोपी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सरोज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लड़के की तहरीर पर चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही है। इससे पूर्व भी दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही थी। मृतक के लड़के ने आरोपी चालक के पिता और एक अन्य पर वर्ष 2020 में मारपीट और अन्य आरोपों में मुकदमा तरबगंज थाने में पंजीकृत कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें