फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में एक लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
07द्दस्रड्डश्च5-गोंडा में धानेपुर के ठाकुरदास पुरवा के तीन घरों से चोरी के बाद बिखरा सामान। (संवाद) - फोटो : GONDA
विज्ञापन
धानेपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र के ठाकुरदासपुरवा पुरवा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। एक ही रात दो घरों व एक किराना स्टोर में घुसे चोरों ने हाथ साफ किया और एक लाख की नकदी समेत, लाखों रुपये के जेवर व अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ितों ने धानेपुर थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरदासपुरवा गांव निवासी श्रवण कुमार व मनीष कुमार सगे भाई है। मनीष का कहना है कि शुक्रवार की रात जब घर के लोग सो रहे थे तभी छत के रास्ते घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर एक बक्सा उठा ले गए। जिसमेें एक लाख रुपये की नकदी व करीब दो लाख रुपये के जेवर थे। चोरों ने बक्सा तोड़कर पास में गन्ने के खेत में फेंक दिया। शनिवार की सुबह लोगों को खेत में बक्सा मिला। गांव में किराना स्टोर चलाने वाले राजकुमार की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान चोर उठा ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय के मुताबिक जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें