28द्दस्रड्डश्च12-गोंडा में मनकापुर के आजाद नगर में ई-टिकट के कालाबाजारी में पकड़े गये आरोपियों के स
- फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। रेलवे की अपराध अधिसूचना शाखा गोरखपुर की टीम ने बुधवार को मनकापुर के आजाद नगर में स्थित एक ट्रेवल्स की दुकान पर छापा मारा। टीम ने ई-टिकटों का अवैध कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से फर्जी पर्सनल यूजर आईडी पर जारी किए गए ई-टिकट मिले हैं।
आरपीएफ मनकापुर के निरीक्षक अमरनाथ ने बताया कि बुधवार को गोरखपुर की रेलवे अपराध अधिसूचना शाखा के प्रभारी निरीक्षक दशरथ प्रसाद को ई-टिकट की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। जिसपर उपनिरीक्षक लक्ष्मीशंकर यादव, कान्सटेबल विद्यारत्न मिश्रा, अजय कुमार प्रसाद के साथ मनकापुर के आजाद नगर में स्थित एक ट्रेवल्स की दुकान पर छापा मारा गया। दुकान के संचालक मोहमद तैयब हाशमी निवासी रफीनगर ने हबीब उर्रहमान निवासी रफीनगर के नाम से तीन फर्जी पर्सनल यूजर आईडी पर कुल 57 ई-टिकट बनाए। इनकी कीमत 738.00 रुपये व 56 यात्रा समाप्ति टिकट, जिसकी कीमत 67219 रुपये है।
ई-टिकटों की कुल कीमत 67957 रुपये बरामद किया गया। पूछताछ में दुकान के संचालक मोहम्मद तैयब हाशमी ने बताया कि प्रति टिकट पर किराये के अलावा 600 रुपये अधिक लेकर जरूरतमंदों को आरक्षित ई- टिकट बेचता है। बताया कि आईआरसीटीसी का एजेंट भी है। ई-टिकटों को बनाने में प्रयुक्त दो लैपटॉप, एक प्रिंटर व तीन मोबाइल को जब्त कर लिया गया। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि आरोपी दुकानदार मोहम्मद तैयब हाशमी को गिरफ्तार कर उसे खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद