फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी के झगड़े में जमकर मारपीट, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अशोकपुर गांव के मजरे परसन पुरवा के रहने वाले दंपती के बीच शुरू हुई नोकझोंक मारपीट में बदल गई। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राम जी शुक्ला ने बताया कि कोतवाली देहात के कटहाघाट की रहने वाली मीरा पत्नी लक्ष्मण थाना कटरा बाजार क्षेत्र के अशोकपुर के मजरा परसन पुरवा में अपने मायके में रहती थी।
पति-पत्नी में अक्सर घरेेलू बात को लेकर नोकझोंक होती रहती थी। शुक्रवार की देररात दोनों में हुई कहासुनी के दौरान मारपीट शुरू हो गई। दोनों में जमकर मारपीट हुई। पत्नी मीरा (40) और लक्ष्मण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मीरा की मौत हो गई, जबकि लक्ष्मण का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामजी शुक्ला के मुताबिक, मीरा के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मीरा पांच बहनों में तीसरे नंबर पर थी। घटना के समय घर पर उसकी एक बहन घर पर मौजूद थी।
अन्य बहने अपनी ससुराल में रहती हैं। थाना कटरा के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि किसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। दोनों में मारपीट हुई थी। जिसमें मीरा की मौत हो गई। लक्ष्मण का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें