चार कोरोना संक्रमित मिले
गोंडा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच की गई। इसमें एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। एससीएम हॉस्पिटल में हुई जांच में तीन लोगों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों को निगरानी में होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमितों से मिलने वालों की जांच कराई जाएगी। संवाद