फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा बैठक की बैठक में कानूनमंत्री ने किया लोककल्याण योजनाओं का बखान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कटरा विधानसभा की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की अध्यक्षता में कटरा ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार निरंतर राष्ट्र व प्रदेश के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने गोंडा में कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगभग 6 लाख लोगों को किसान सम्मान निधि प्राप्त हो रही है। वहीं लगभग 20 लाख लोग जननी सुरक्षा योजना से लाभान्वित हुए हैं।
बैठक के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी व विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह उपस्थित रहे। बैठक के प्रथम सत्र को कैबिनेट मंत्री पाठक ने संबोधित करते हुए पूर्व में संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता के बदौलत ही पार्टी को राज्य से लेकर देश तक की सत्ता हासिल हुई है। महामंत्री ने वैक्सीनेशन अभियान, बूथ समितियों का पुन: सत्यापन करना, मतदाता सूची में यदि कोई त्रुटि है तो समय से उसको दूर करने से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में स्थानीय विधायक बावन सिंह ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें