फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ तो 26 से हड़ताल करेंगे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बजाज ग्रुप की कुंदरखी चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान न किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि जिला अधिकारी द्वारा उक्त चीनी मिल को यह निर्देश जारी किया जाए कि वह तत्काल गन्ने का भुगतान प्रारंभ कर दे और संपूर्ण किसानों का बकाया भुगतान करे।
कांग्रेसियों ने यह मांग करते हुए कहा कि यदि कुंदरखी चीनी मिल जिला प्रशासन के आदेश का पालन नहीं करती है तो ऐसी स्थिति में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में 26 अगस्त 2021 से अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने बताया कि ज्ञापन को जिलाधिकारी कार्यालय पर भारी संख्या में कांग्रेसी जनों के साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द चीनी मिल को भुगतान करने का निर्देश जिला प्रशासन जारी करेग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें