फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने वन रक्षक को पीटा, वर्दी भी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। दबंग ने एक वन रक्षक की जमकर पिटाई की और वर्दी भी फाड़ दी। वन रक्षक ने मार-पीट कर जान माल की धमकी दिए जाने पर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ टिकरी रेंज पर कार्यरत वन सिपाही मोहम्मद शफीक पुत्र यार मोहम्मद निवासी ग्राम/पोस्ट कटारी थाना जामो, अमेठी ने बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर दी है। आरोप है कि मंगलवार को सुबह नौ बजे जंगल में गश्त के बाद रुद्वापुर सम्मय स्थान के पास रामगढ़ डिपो पर बैठा था। तभी ग्राम भिटौरा के मजरे दलीपपुरवा गांव निवासी सुमित सिंह पुत्र रमेश कुमार सिंह आए और पूछने लगे कि उनके खिलाफ जंगल का केस क्यों काटा है। वन रक्षक ने कहा कि कोई केस नहीं काटा गया है, कार्यालय से जानकारी कर लें।
इसी बात पर सुमित सिंह आग बबूला हो गए और कालर पकड़ कर गालीगलौज देते हुए डंडे से मारने-पीटने लगे। मारपीट के दौरान सरकारी वर्दी भी फट गई। मौके पर क्षेत्र के हरदवा मजरे रतनपुर निवासी राजेंद्र तिवारी पुत्र रविंद कुमार तिवारी द्वारा बीच-बचाव किया गया। पूरी घटना वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार मिश्रा को अवगत करा दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को हमराही सोनू शुक्ला व वन दरोगा आज्ञाराम मौर्या के साथ गस्त से वापस आ कर डिपो पर बैठकर बात-चीत कर रहे थे कि पुन: सुमित सिंह आकर अकारण गालीगलौज करने लगा। हमराहियों के साथ उसको पकड़ना चाहा तब वह जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगा। बैरिकेटिंग के तार फंस कर चोटिल हो गया, जिसे वन कर्मियों ने उसको पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें