फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस बच्ची को मिली मां-बाप की गोद 16-37-03

विज्ञापन
फोटो-10-गोंडा के कलेक्ट्रेट में लावारिश मिली बच्ची को फौजी दंपति को गोद दिलाते जिला बाल संरक्षण इक? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। मां-बाप के प्यार से वंचित लावारिस तीन माह की अबोध बच्ची सुंदरी को शुक्रवार को मां-बाप का साया मिल गया। जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयासों सेे तमिलनाडु निवासी फौजी दंपती टी. बाबू व उनकी पत्नी सुबवती ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बच्ची को गोद ले लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कलेक्ट्रेट में बतौर अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई बच्ची को अपने हाथों से सौंपा। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी ने बताया कि यह बच्ची सितंबर महीने में जनपद के खरगूपुर थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में पाई गई थी। जिसे बाल संरक्षण समिति द्वारा बाल संरक्षण इकाई में देखभाल के लिए संरक्षित कराया गया था। उन्होंने कानून प्रक्रिया को पूर्ण कराते हुए बच्ची को सौंपा गया है।
जिलाधिकारी ने फौजी दंपती को नेक कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे इस बच्ची की अच्छे से देखभाल करने के साथ उसे पढ़ा लिखाकर एक योग्य नागरिक बनाने का काम करेंगे। फौजी दंपती द्वारा जिलाधिकारी का धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस मौके पर सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी, सदस्य उपेंद्र श्रीवास्तव, दत्तक ग्रहण अभिकरण की स्टाफ आंचल गुप्ता, निरीक्षक प्रदीप जायसवाल तथा मनोज उपाध्याय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें