फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में तीसरा स्थान लाने पर माटीकला के उद्यमी को सीडीओ ने किया सम्मानित

विज्ञापन
गोंडा में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले उद्यमी को सम्मानित करते सीडीओ। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। राज्य स्तरीय ’माटीकला मेला में में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान पाने वाले हरीराम प्रजापति को गुरुवार को सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने सम्मानित किया। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहायक अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर में राज्य स्तरीय माटीकला मेला 2021 का आयोजन हुआ था। आयोजन 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक हुआ था। इसमें जनपद-गोंडा के हरीराम प्रजापति, निवासी ग्राम-उज्जैनीकला (पूरे उजागर सिंह पुरवा) विकास खण्ड-मुजेहना ने मेले में प्रतिभाग कर अपने उत्पादों का प्रर्दशन एवं विक्रय किया।
विज्ञापन

इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता में जनपद के हरीराम प्रजापति को राज्यस्तरीय तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। जिले का गौरव बढ़ाने के लिए गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विकास भवन में हरीराम को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि माटी कला के व्यवसाय से जुड़े लोगों को हरीराम से सीख व प्रेरणा लेनी चाहिए। सीडीओ ने हरीराम के उत्पाद को सराहा। उन्होंने कहा कि वह और प्रयास करें जिससे पूरे प्रदेश में वह अव्वल आएं। जो भी अड़चन होगी उनके स्तर से दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें