फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

143 बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर शासन के अफसर की भी रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की बोर्ड परीक्षा पर शासन के अफसर की भी नजर रहेगी। 143 केंद्रों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, साथ ही शासन ने नोडल अफसर तैनात कर दिए हैं। परीक्षा के दौरान हर स्तर पर नोडल अधिकारी नजर रखेंगे। इसके लिए शासन ने प्रभारी नियुक्त किया है। जिसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय लखनऊ भगवती सिंह को जिले का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

साथ ही शासन के अधिकारी जिले में प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनटरिंग करेंगे और सॉफ्टवेयर के माध्यम से कक्ष निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों की तैनाती, उपस्थिति व देयकों की मॉनिटरिंग भी करेंगे। प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित रखरखाव, परीक्षा कार्यों में संलग्न सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी समेत विभिन्न विभागों से समन्वय, हेल्पलाइन के एकाउंट की क्रियाशीलता आदि की मॉनिटरिंग की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले तो स्टेटिक मजिस्ट्रेट को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। नकलविहीन के नाम पर परीक्षार्थियों के जूते-मोजे उतार कर परीक्षा देने को नहीं कहा जाएगा। स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा के दौरान सतर्क रहना है। सीसीटीवी के सामने सील्ड पैकेट खुलवाना व डबल लॉकर तक पुलिस एस्कार्ट में पहुंचाने के आदेश हैं। बालिकाओं की तलाशी पुरुष नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें