फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी निमार्ण कार्यो में ई-श्रमकार्ड धारकों को मिले प्राथमिकता: पाठक

विज्ञापन
फोटो-7 गोंडा के सिचाई विभाग गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को ई-श्रमकार्ड के लाभ की जानकारी देते सर्? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। सरकारी विभाग के सभी निर्माण कार्यों में ई-श्रमकार्ड धारक पंजीकृत श्रमिकों से ही काम लिया जाए। इन श्रमिकों को आसानी से काम मिल सके। ये बातें बुधवार को सिंचाई विभाग डाक बंगले में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने कही।
विज्ञापन

दो दिवसीय जिले के दौरे पर आए सर्वेश पाठक ने पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद विभिन्न गांवों का भ्रमण कर श्रमिक परिवारों का हाल चाल जाना। उन्हें सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय महासचिव ने पड़री कृपाल के भटवलिया में जाकर हिंदू महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रथीश मिश्र के घर जाकर उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी लिया। इस मौके पर सुशील शुक्ल, ननके, इंद्रपाल, धर्मानंद, विनोद शुक्ल, अमित मिश्र आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें