फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैभव बने भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के सरकुलर रोड निवासी पूर्व सांसद के पुत्र वैभव सिंह को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सहमति से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने जिले वैभव सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया।
विज्ञापन

वैभव सिंह पूर्व सांसद व भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यदेव सिंह के छोटे बेटे हैं। वैभव भाजपा संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं तथा पूर्व में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वैभव सिंह को नया दायित्व मिलने पर एलबीएस महाविद्यालय की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, महामंत्री राकेश तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, विधायक प्रभात वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, विद्याभूषण द्विवेदी, अविनाश जायसवाल, छात्रनेता अविनाश सिंह आदि ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें