फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नए जिलाध्यक्ष बने अमर किशोर, अखिल को मिला आईटी का प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी ने सूर्यनारायण तिवारी के स्थान पर अमर किशोर कश्यप को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर सबको चौंका दिया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी को बीच कार्यकाल में हटाकर दो बार महामंत्री रह चुके अमर किशोर कश्यप को नए जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

वहीं भाजपा आईटी सेल के पूर्व कार्यकर्ता अखिल तिवारी को जिले का नया आईटी संयोजक बनाया गया। अमर किशोर कश्यप करीब दो दशक से भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में कार्य कर रहे हैं।
वहीं वर्ष 2016 से भाजपा के जिला महामंत्री का दायित्व निभा रहे हैं। भाजपा में अमर किशोर को सबसे निष्ठावान कार्यकर्ता माना जाता है जिससे उन्हें पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र के कार्यकाल में महामंत्री का पद दिया गया तथा निवर्तमान अध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी के कार्यकाल में भी जिला महामंत्री का पद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें