रुपईडीह(गोंडा)। कौड़िया थाना क्षेत्र के नदावा गांव निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद दुबे (72) शनिवार की शाम को गोंडा से मोटरसाइकिल से गांव को जा रहे थे। कौड़िया थाना क्षेत्े के आर्यनगर- कर्नलगंज मार्ग पर बनगांई गांव के निकट मवेशी से टकरा गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उपचार के लिए उन्हें जिले के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया।
उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह जनता इंटर कॉलेज कौड़िया बाजार में वरिष्ठ सहायक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन पर जनता इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य उदयभान तिवारी, गंगा प्रसाद मिश्री लाल इण्टर कालेज कौड़िया के प्राचार्य गोविंद यादव, पवन कुमार तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य जगत नारायण पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख आशा मिश्रा, राजकुमारी, अध्यापक लाल बहादुर पांडेय आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया है। संवाद