फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विज्ञापन
12द्दस्रड्डश्च8-गोंडा के मनकापुर में प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन को संबोधित करते समाज कल्याण मंत्री रम? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मनकापुर(गोंडा)। मनकापुर से हमारा बहुत पुराना नाता रहा है। आज प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उपस्थित होकर मै अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

ये बातें मुख्य अतिथि के रूप में पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने रविवार को गायत्री नगर में स्थित आरपी इंटर कालेज के सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। कहा कि पांच दशक पहले हम लोग प्रत्यासी नहीं खड़ा कर पा रहे थे, लेकिन अब हर गांव में हमारे कार्यकर्ता निडर होकर मजबूती के साथ खड़े हैं। भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है।
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कांग्रेस, सपा, बसपा सरकार के मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सभी पार्टियां जनता को धोखे में रख कर परिवारवाद, भाई भतीजा वाद को बढ़ावा देकर राज करते रहे, लेकिन अब जनता जागरूक है। बसपा का जनाधार खिसक चुका है बसपा ब्राह्मण सम्मेलन करके समाज को बांटने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल शास्त्री व संचालन भाजपा नेता/अधिवक्ता श्रवण कुमार शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री राकेश कुमार तिवारी ने लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सत्यदेव मिश्र, अरुण कुमार उर्फ पिंकू सिंह, चंदन श्रीवास्तव, कमलेश पांडेय, जनार्दन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी, पीआरओ वेद प्रकाश दूबे, जनार्दन तिवारी, रमेश बरवार, चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद आर्य चंचल, केके सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह, वैभव सिंह, आनंद सिंह, राम सजन पांडेय, वीर प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें