फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बस ने रौंदा, बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। गोंडा-कटरा मार्ग पर रायपुर फकीर गांव के मजरे लालापुरवा के पास शनिवार को तेज रफ्तार बस ने पांच साल के मासूम को रौंद डाला। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे बस चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना कटरा बाजार में बस चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना कटरा बाजार क्षेत्र रायपुर फकीर गांव के मजरे लालापुरवा के रहने वाले बजरंगबक्स का बेटा अनमोल (5) शनिवार दोपहर गोंडा-कटरा मार्ग पर अपने घर के सामने खेल रहा था। कटरा बाजार की ओर से आ रही बस बेकाबू हो गई। बस ने बाइक को रौंद डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे बस चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बजरंगबक्स के तीन बेटों में अनमोल सबसे छोटा था। अनमोल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें