फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

192 लोगों पर जानलेवा हमले का केस

Thu, 13 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
धरना देते भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में हुए बवाल के बाद दूसरे दिन बुधवार को भाजपा नेता समेत 192 लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने, जानलेवा हमले समेत सरकारी काम में बाधा डालने व सरकारी कर्मचारी पर हमले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी की सूचना पर भाजपा के दो सांसद समर्थकों के संग कोतवाली पहुंचे। सांसदों ने यहां आरोपियों की रिहाई की मांग को लेकर धरना दिया। शाम को प्रशासन के निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न करने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को रिमांड के लिए अदालत में पेश किया, जहां से 18 आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान 11 अक्तूबर की देर शाम स्टेशन रोड पर नूरामल मंदिर के पास महारानीगंज घोसियाना में दो पक्षों में बवाल हो गया था। इस दौरान पथराव भी हुआ। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बवाल के बाद बुधवार को भाजपा नेता महेशनरायन तिवारी समेत 42 लोगों को नामजद करते हुए 150 अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया
विज्ञापन


। पुलिस ने बुधवार को आरोपी सुबोध चंद्र मिश्र समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया। सूचना पर भाजपा के कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने समर्थकों संग कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की रिहाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया।

समर्थकों को भगाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। देर शाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सांसदों को आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।

इसके बाद सांसदों व उनके समर्थकों ने धरना समाप्त कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता महेश नरायन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुधीरकुमार सिंह ने बताया कि बवाल व पथराव के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
महेश नरायन तिवारी, सुबोध चंद मिश्र, अमित कुमार गुप्ता, सुशील कुमार कसौंधन, बाबू गौड़, सुरेंद्र सिंह, सोनू भटनागर, शुभम कौशल, चंद्रभान, शिवराज, आलोक सिंह, राहुल सिंह, नरेन्द्र, अशोक, रिंकू, अभिनंदन ओझा, सुशील यादव, अमित तिवारी काो गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें