फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोंडियाखेड़ा की जगह शामली से निकला सोना-चांदी!

Thu, 27 Feb 2014 01:09 AM IST
अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला कानूनगोयान में मंगलवार को हवेली में खुदाई के दौरान निकले सोने और चांदी के सिक्के के बंटवारे को लेकर श्रमिकों और मकान मालिक में रातभर रस्साकशी चलती रही।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह भी मकान से सिक्के निकलने का शोर पूरे क्षेत्र में मचा रहा। मकान मालिकों ने मजदूरों को हटाकर खुद खुदाई शुरू कर दी है। नगर में मोहल्ला कानूनगोयान में एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले हवेली खरीदी थी।

हवेली खरीदने के बाद उसके खस्ताहाल हिस्से को गिराने के लिए कुछ मजदूर उसने लगाए थे। मंगलवार को शोर मचा था कि इस हवेली में खुदाई के दौरान हवेली से चांदी के सिक्के निकले हैं। पूरे कस्बे में इस बात का शोर मचा रहा।
विज्ञापन


ऐसी चर्चा थी कि वहां काम कर रहे मजदूरों के हाथ कुछ सिक्के लगे। इसे लेकर आपस में उनकी मकान मालिकों से कहासुनी भी हुई। चर्चा है कि हवेली में निकले सिक्के सालों पुराने हैं।

बुधवार को भी हवेली में सिक्के निकलने का शोर मचा रहा। हालांकि इसकी कोई अधिकृत पुष्टि नहीं हो रही। मकान मालिक सिक्के निकलने की बात से इंकार कर रहा है।

हवेली से मलबा हटाने के कार्य के दौरान यहां पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।  बाद में मकान मालिक ने मकान पर खुदाई कर रहे श्रमिकों को हटाकर खुद अपने पुत्र के साथ मकान की खुदाई के कार्य में लग गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें