फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मां के सामने बेटी से गैंगरेप

Fri, 26 Apr 2013 08:41 AM IST
छतारी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर जिले के एक गांव में मां के साथ घर लौट रही युवती को बाग में खींच कर तीन दबंगों ने गैंगरेप किया। बुधवार को दिनदहाड़े हुई वारदात से लोग सकते में हैं।
विज्ञापन


पीड़ित की मां ने गुरुवार को छतारी थाने में दो लोगों को नामजद कर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की मां ने जिस युवक को मुख्य आरोपी बताकर नामजद किया है, उसकी बहन के साथ फरवरी 2012 में गैंगरेप हुआ था। उस मामले में शिकायतकर्ता महिला का बेटा मुख्य आरोपी है।

मां-बेटी बुधवार दोपहर रिश्तेदारी से घर लौट रही थीं तब यह घटना हुई।

दहशत के मारे बुधवार को परिवार सहमा रहा और पुलिस में शिकायत कराने की हिम्मत नहीं हुई। बृहस्पतिवार को पीड़ित बेटी को लेकर मां छतारी थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें