फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-कार की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गंगोली चट्टी पर मंगलवार की देर रात बाइक और कार में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की युवक की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

उरहां जगदीशपुर निवासी रंजय राजभर (32) पत्नी के साथ चावनपुर कोड़र गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से वह गंगोल बाइक से किसी रिश्तेदार को छोड़ने जा रहा था। गंगोली मोड़ के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़त हो गई। इस घटना में बाइक सवार रंजय राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को हल्की चोटें आई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इधर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने रंजय राजभर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी युवक की स्थिति ठीक न होने पर चिकित्सकों ने उपचार के लिए वाराणसी भेज दिया। इधर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर थाने आई और चालक की तलाश में जुट गई। युवक की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व सुमन राजभर निवासी गंगोली से हुई थी। मृतक की पत्नी सुमन राजभर सहित परिजनों के बिलखने से सन्नाटा पसर गया। थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया परिजनों द्वारा तहरीर मिली है। शव को परिजनों द्वारा वाराणसी पोस्टमार्टम करा लिया गया है और वाहन कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें