फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो थाना क्षेत्र के डांड़ी मोड़ पर मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दिदोहर गांव निवासी गुड्डू (40) अपने मित्र के साथ बाइक से देर शाम घर आ रहे थे। डांड़ी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बाइक पर बैठा गुड्डू काफी दूरी तक उछलने के बाद सड़क गिर गया। आस-पास के लोग घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि गुड्डू की रास्ते में मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए। इधर शव घर पहुंचते ही परिजनों के रोने-बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना के दूसरे दिन ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गुड्डू राम तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके पिता बीमार हैं। घ्थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें