फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर। थाना क्षेत्र स्थानीय बाजार के सामने मानसिक रूप से परेशान एक युवक की शनिवार की रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बद्दोपुर गांव निवासी राजकुमार गोड़ (30) देर शाम रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आकर कटकर मौत हो गई। सुबह गांव के लोग टहलने गए थे। युवक का शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक एक माह से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें