फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटक कर युवक और ट्रेन से कटकर युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सेवराई में एक युवती ने ट्रेन से कटकर और बिरनो थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों घटनाएं सोमवार की रात हुईं। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने बिलखने से दोनों गांवों में मातम पसर गया।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के बसुका गांव निवासी पूनम राय (18) देवकली गांव के सामने अपलाइन पर आ रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिरनो संवाददाता के अनुसार सुल्तानपुर शाहपुर निवासी जयप्रकाश यादव (35) ने सोमवार की देर रात घर बाहर पेड़ की टहनी से फंदा लगाकर झूलकर जान दे दिया। मंगलवार को शव लटका देख परिजन चीखने लगे। आवाज सुनकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें