फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी से लड़ने की योजना पर करना होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के अष्ट शहीदों की स्मृति में बुधवार की शाम मुहम्मदाबाद तहसील परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सोशल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के मेंटर संजय राय शेरपुरिया ने कहा कि अगस्त क्रांति के दौरान शेरपुर के आठ लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए जिस तरह अपने प्राणों की आहुति दे दी थी, उसी तरह हम सब को संगठित होकर बेरोजगारी से लड़ने की योजना पर काम करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्नत भारत के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। वहीं गाजीपुर के हर नागरिक की सहभागिता से हम जिले और पूर्वांचल को बेरोजगार मुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने की योजना पर काम कर रहे हैं। वक्त आ गया है, जब महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में काम किया जाए। कहा कि ऐसा आर्थिक माहौल बनाया जाए जहां हर गांव का अपना जीडीपी हो। हर युवा को उसके हुनर के अनुरूप लोकल स्तर पर ही काम मिल पाए। अंत में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अभाविप की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें