फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन-पूजन कर किया केंद्र और प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कमेटी की ओर से आरटीआई चौराहे के पास सरकारी गौशाला में व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर हवन-पूजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव के समय गाय और गंगा की बात करने वालों की कलई अब खुल रही है। न गंगा साफ हुई न ही गाय की कोई व्यवस्था हो पाई। सरकारी गौशाला की स्थिति दयनीय है। गाय का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है और हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगने वाले गौ माता की जो दुर्दशा कर रहे हैं उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। वरिष्ठ नेता पंकज दुबे ने कहा कि गोवंश की जितनी दुर्दशा योगी सरकार में हुई उतनी इतिहास में कभी नहीं हुई थी। इस सद्बुद्धि यज्ञ में पंडित रामनगीना पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, बटुक नारायण मिश्रा, मंसूर जैदी, राजेश गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा, विश्वनाथ जायसवाल, शहजादे सिद्दीकी, आलोक यादव, संजय गुप्ता, दिव्यांशु पांडेय, रईस अहमद, राजेंद्र भारती, सोनू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें