फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की सड़कों पर चलना दुश्वार, गड्ढे में तब्दील मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की गड्ढों भरी सड़कों पर चलना दुश्वारियों भरा है। कहीं गिट्टी उधड़ी है तो कहीं गड्ढे घायल करने को तैयार हैं। ऐसा नजारा सकलेनाबाद, लंका, सिंचाई विभाग चौराहा, पीजी कालेज से सीएमओ कार्यालय होते हुए रिवर बैंक मार्ग, खजुरिया जाने वाली सड़क सहित करीब दर्जनभर सड़कों पर देखा जा सकता है। इन बदहाल मार्गों पर आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। जबकि शिकायत के बाद भी अधिकारी दो माह से सिर्फ मरम्मत का दावा ही कर रहे हैं। स्थिति बदहाल है और नागरिक परेशान। सुनने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन

लंका-विशेश्वरगंज मार्ग पर छह से अधिक गड्ढे हैं। जबकि यह प्रमुख मार्ग है, नगर के बीचो-बीच होकर गुजरता है। रात के समय अक्सर बाइक सवार इसका शिकार हो रहे हैं। वहीं सकलेनाबाद से तिलकनगर होते हुए महुआबाग चौराहा जाने वाला मार्ग जगह-जगह से जर्जर और क्षतिग्रस्त है। गड्ढा होने के साथ-साथ गिट्टी भी उखड़ चुकी है। सिंचाई विभाग से विकास भवन जाने वाला मार्ग भी पूरी क्षतिग्रस्त है। गोराबाजार पेट्रोल टंकी से रिवर बैंक कॉलोनी और पीजी कालेज से सीएमओ कार्यालय होते हुए रिवर बैंक और पत्थर घाट तक जाने वाला मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। यही हाल नगर के अन्य मुहल्लों का भी है, जहां की सड़कों पर चलना मुश्किलों भरा चुका है। यह स्थिति लंबे समय से है। खजुरिया जाने वाले मार्ग की स्थिति भी काफी खराब है। इन मार्गों से रोजना सैकड़ों की संख्या में वाहन एवं राहगीरों का आवागमन होता है। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही हादसे का सबब बन जाती है। उधर, लोग नगर पालिका के दो माह से किए जा रहे सड़क मरम्मत के दावों से तंग आ चुके हैं। उनका कहना है कि पालिका प्रशासन सिर्फ जुबानी दावा कर रहा है जबकि हकीकत सबके सामने है। वहीं नागरिक जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से भी मर्माहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें