फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया में रजत जीत कर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया की हाकी प्रतियोगिता में अपनी हनक साबित कर लौटी यूपी टीम में शामिल मेघबरन स्टेडियम के चारों खिलाड़ी सोमवार को करमपुर पहुंचे। यहां स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह की अगुवाई में प्रशिक्षुओं, खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

मेघबरन स्टेडियम के हाकी प्रशिक्षक इंद्रदेव ने बताया कि मेघबरन हाकी अकादमी इस समय सफलता के नित नए आयाम गढ़ रही है। कहा कि मेघबरन स्टेडियम के चार अंडर-18 खिलाड़ियों मनोज यादव, चंदन यादव, अंकित प्रजापति और अजीत यादव ने हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया की हाकी प्रतियोगिता में यूपी टीम को रजत पदक दिलाकर मेघबरन हाकी का सिर गर्व से ऊंचा किया है। इसके पहले मेघबरन हाकी की नर्सरी से निकले तीन फायर ब्रांड खिलाड़ियों उत्तम सिंह, पवन कुमार और राजकुमार पाल ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित हाकी एशिया कप प्रतियोगिता में देश को कांस्य पदक दिला कर मेघबरन सिंह का मान बढ़ाया। खिलाड़यों ने स्वऽ तेजबहादुर सिंह की प्रतिमा पर अपना रजत पदक अर्पित कर उनको नमन किया। फिर खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर उनका मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर संजय सिंह, रामप्रवेश सिंह, मुनिराज यादव, भोलेनाथ पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, चंद्रमौलि पाण्डेय, छांगुर सिंह, मनोज पाण्डेय व धर्मदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें