बरेसर थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वांछित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक नन्हें राम हुसेनाबाद गांव के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने पर भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम गोपाल प्रजापति निवासी भोपतिपुर थाना बरेसर बताया। संवाद