दिलदारनगर थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से जीआरपी ने शनिवार को करीब साढ़े 26 लीटर शराब बरामद किया। साथ ही तस्कर को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
जीआरपी चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। प्लेटफार्म नंबर दो स्थित रेलवे स्टेशन नाम पट्टिका बोर्ड से 20 कदम पहले पूरब दिशा के तरफ एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई पड़ा। जीआरपी को देखकर व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने जब उसके पास मौजूद ट्राली बैग की जांच की तो 24 रायल स्टेज की हाफ बोतल और 96 आठ पीएम अंग्रेजी शराब टेट्रा पैक फ्रूटी बरामद हुआ। कुल साढ़े 26 लीटर शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम बिहार प्रांत के पटना जनपद के राजवंशी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात पटेल नगर निवासी राकेश कुमार बताया। बरामद शराब के संबंध में कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल औरंगजेब खान, कांस्टेबल कौशल कुमार सिंह, कांस्टेबल सुनील यादव शामिल रहे।