नेशनल इंटर कालेज के मैदान से मतदाता जागरूकता रैली सोमवार को निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने युवाओं से मतदाता बनने और स्थानीय लोगों से मतदान करने की अपील की।
उप जिलाधिकारी कासिमाबाद कमलेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान से निकली रैली ेमं कई विद्यालयों के छात्र और छात्राएं शामिल रहीं। रैली तहसील तिराहा, चौराहा, पुरानी बाजार होते हुए सोनबरसा गांव पहुंची। इस दौरान अभिभावकों एवं ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली निकाल रहे विद्यार्थियों के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थी। रैली में शामिल बच्चों ने मतदाता बनना है लोकतंत्र बचाना है जैसे नारे लगाकर लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर राजस्व विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।