साहित्य का समाज पर असर पड़ता है। राजनीति को जब साहित्य का संस्कार और शृंगार मिलता है तो वह मुखर रूप से लोक कल्याणकारी हो जाती है। ये बातें साहित्यकार हरिनारायण सिंह हरीश ने रविवार की देर शाम प्रदेश की सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. संगीता बलवंत के महाराजगंज आवास पर उनके बाल कथा संग्रह नेपाली लड़का, मछुवारा का बेटा और मेरा प्यारा हिंदुस्तान का लोकार्पण के अवसर पर कहीं।
उन्होंने कहा कि आज के साहित्यकार समर्थक आलोचक खोजते हैं। इस अवसर पर उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में अमरनाथ तिवारी, कन्हई राम प्रजापति, डॉ. श्रीकांत पांडेय, तृप्ति शाक्या, दिनेश शर्मा, संतोष तिवारी, गोपाल गौरव, पूजा राय, अनुश्री, राघव रमन शर्मा, संजीव गुप्ता, सत्येंद्र शुक्ल, अच्छेलाल गुप्ता, भाजपा के मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गोपाल राय, रामेश्वर तिवारी, रंजीत कुमार उपस्थित थे। अध्यक्षता अनंतदेव पांडेय और संचालन अक्षय पांडेय ने किया। सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. संगीता बलवंत ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।