फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद, जंगीपुर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुहम्मदाबाद और जंगीपुर में शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली में मुहम्मदाबाद के अष्ट शहीद इंटर कालेज, आदर्श हिंदी उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महिला इंटर कालेज के विद्यार्थी और जंगीपुर के स्कूली बच्चे शामिल हुए।
रैली में छात्र-छात्राओं ने बैनर, पोस्टर एवं स्लोगन के जरिये लोगों से मतदान करने की अपील की। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र के उत्सव में बढ़ चढकर हिस्सा लेने और अपने पास-पड़ोस एवं परिवार के लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता लाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कि मतदाता का नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन की आवश्यकता है तो अपना संशोधन भी करा सकते हैं एवं जो मतदाता एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक मतदेय स्थल से किसी अन्य मतदेय स्थल पर शिफ्ट हो गए हैं। ऐसे मतदाता भी आयोजित होने वाले शिविरों का लाभ उठाते हुए अपना नाम स्थानांतरित करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें