जमानिया विकास खंड में बीडीओ को पत्रक देने जाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। विकासखंड के चितावनपट्टी ग्राम सभा के मनरेगा मजदूरों ने मंगलवार को विकासखंड स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जॉब कार्ड जारी करने एवं सरकारी राशन गांव में ही उपलब्ध कराने को लेकर पत्रक सौंपा। ग्रामीणों का आरोप था कि वे ग्राम पंचायत में मनरेगा के मजदूर हैं और उनके जॉब कार्ड की वैधता समाप्त हो गई है। उसे दोबारा बनाया जाए।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के राशन कार्डधारकों को चार किलोमीटर दूर बांड़ में जाकर राशन लेना पड़ता है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां वह मौजूद नहीं थे। इस पर ग्रामीणों ने पत्रक विकासखंड के कर्मचारी को सौंपा और जल्द से जल्द पत्रक पर विचार कर समाधान करने का आग्रह किया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि पत्रक के बारे में अभी जानकारी नहीं है। ग्रामीणों की मांग के सापेक्ष विचार किया जाएगा। इस अवसर पर रामअवध बिंद, अशोक बिंद, त्रिभुवन, विकास, प्रभु बिंद, रोशन आदि मौजूद रहे।