फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन पर ईट-पत्थर से हमला, चालक का सिर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के मठ उचौरी गांव के पास बुधवार की रात अराजकतत्वों ने एक स्कार्पियों पर ईट- पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में जहां चालक का सिर फट गया। वहीं वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। घायल चालक ने बृहस्पतिवार को एक नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकमदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन मेें जुटी हुई है।
विज्ञापन

इटहां गांव निवासी बृजभूषण ने पुलिस को बताया कि वह अपनी निजी स्कार्पिंयों वाहन लेकर सैदपुर कोतवाली के हसनपुर के पास बारात में गए हुए थे। वहां पर गौर गांव निवासी डीजे संचालक शिवम गौड़ भी डीजे लेकर गया था। डीजे पर गाना बजाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। बारातियों द्वारा बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया गया था। पीड़ित ने बताया कि देर रात करीब 12.30 बजे वह स्कार्पियों लेकर घर आ रहे थे। इसी दौरान मठ उचौरी गांव के पास डीजे संचालक शिवम गौड़ अपने अन्य साथियों के साथ वाहन पर पत्थरबाजी करने लगा। इस घटना में सिर फट गया और किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा। पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी शिवम गौड़ के खिलाफ नामजद और सात अज्ञात पर मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें