स्थानीय गांव के इंटर कालेज के मैदान पर आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 49वीं अंतर्राज्यीय गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय-भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को उसिया ने दिल्ली को 1-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
मैच की शुरूआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर से पहले मैच के 23वें मिनट में उसिया के आसिफ ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह बढ़त मध्यांतर तक बरकरार रही। इसके बाद दिल्ली की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। उसिया ने मुकाबला अपने नाम करते हुए अगले चक्र के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। इस अवसर पर अरविंद राय, पूर्व प्रधान आदित्य नारायण राय, प्रफुल्लचंद्र राय, शीबू, सोनू, मनौव्वर आदि मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका दिनेश यादव एवं उद्घोषक की सुरेंद्रनाथ राय ने निभाई।