गिरफ्तार आरोपी को सोनभद्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश प्रस्तुत किया जाएगा। न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ एनबीडब्लू एवं फरारी का आदेश दिया गया था। टीम के हत्थे चढ़ा आरोपी पहले राबर्ट्सगंज के जिला अस्पताल के पास दवा की दुकान चलाता था। गिरफ्तारी में ईओडब्ल्यू के साथ सादात थाने के मुख्य आरक्षी रामराज, आरक्षी शिवकुमार पाल एवं संतोष कुमार शामिल रहे।
पढ़ेंः गाजीपुर में फर्नीचर व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
जलालाबाद स्थित मऊ-गाजीपुर बार्डर से पुलिस टीम ने रविवार को एक हिस्ट्रीशीटर को तमंचा एवं दो कारतूस के साथ धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चलान कर दिया गया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर को उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुई। उसने अपना नाम भुड़कुड़ा थाने के घटारो गांव निवासी अमित कुमार बताया। इसके ऊपर आजमगढ़ और गाजीपुर सहित हत्या की धमकी सहित कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।