जमानिया में निर्दल प्रत्याशी सफीआलम खां का पर्चा खारिज हो गया। गाजीपुर सदर में निर्दल प्रत्याशी सिंहासन एवं अरुण सिंह का नामांकन खारिज हो गया। जहूराबाद में सर्वाधिक सात प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए हैं, जिसमें उदय नारायण सिंह यादव (निर्दल), अखिलेश (बहुजन मुक्ती पार्टी), ओम प्रकाश चौहान (राष्ट्रीय जनवादी पार्टी) , शैलेन्द्र कुमार (निर्दल), मुन्ना गुप्ता (निर्दल), रमेश (निर्दल) तथा संदीप कुमार (निर्दल) शामिल हैं।